Breaking News

सोना तरस्करी के लिए लगाया गज़ब दिमाग़, एयरपोर्ट पर खुली पोल-पट्टी

 

मुंबई। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के जूतों से 6.3 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद होने के बाद राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सोना तस्करी गिरोह से जुड़े एक संभावित खरीदार को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि विशिष्ट जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने बैंकॉक से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री को रोका।  उसकी तलाशी लेने पर उसके जूतों में छिपाकर रखा गया 6.7 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 6.3 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारी ने बताया कि तस्करी करके लाए गए सोने के संभावित खरीदार का नाम पूछताछ में सामने आया और बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

About NW-Editor

Check Also

बंगाल में सियासी घमासान: Narendra Modi का TMC पर वार, Mamata Banerjee का पलटवार

पीएम मोदी बंगाल के बांकुड़ा में बिष्णुपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *