Breaking News

KGMU में बड़ा एक्शन: बाहर की दवाएं लिखने पर नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर संजीव गुप्ता सस्पेंड

राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं और लेंस खरीदने के लिए मजबूर करने का गंभीर मामला सामने आया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार को नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजीव गुप्ता को तत्काल निलंबित कर दिया. साथ ही विभागाध्यक्ष से निगरानी में लापरवाही बरतने का स्पष्टीकरण मांगा गया है. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री जनता दर्शन कार्यक्रम में गोरखपुर के एक मरीज की शिकायत के बाद गठित अनुशासन समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई. मरीज ने आरोप लगाया था कि डॉक्टर ने उसे KGMU के HRF स्टोर की बजाय बाहर से करीब 18 हजार रुपए की दवाएं और लेंस खरीदने को कहा, जबकि वही सामान यूनिवर्सिटी स्टोर पर मात्र 5-6 हजार रुपए में उपलब्ध था.

17 मरीजों ने की शिकायत की पुष्टि

KGMU के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि जांच समिति ने 30 मरीजों के रिकॉर्ड खंगाले. इनमें से 17 मरीजों ने लिखित बयान और खरीदारी के दस्तावेज जमा किए, जिनमें बाहर से दवाएं और लेंस खरीदने की पुष्टि हुई. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि OPD (आउट पेशेंट विभाग) से मरीजों को निजी मेडिकल स्टोरों तक पहुंचाने में एक बाहरी व्यक्ति सक्रिय था. प्रशासन ने इस व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करने का फैसला किया है. मामले में ओटी (ऑपरेशन थिएटर) सिस्टर इंचार्ज और विभागाध्यक्ष को भी नोटिस जारी किया गया है. दोनों पर विभाग में निगरानी और प्रवेश नियंत्रण की खामियों का आरोप है. KGMU प्रशासन ने पूरे मामले में आगे की सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.

About NW-Editor

Check Also

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न

लखनऊ। अदब कल्चर एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रविवार सायं उर्दू अकादमी ऑडिटोरियम, गोमती नगर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *