Breaking News

राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखी ब्राजीलियन मॉडल आई सामने- बोलीं “कभी भारत नहीं गई, फोटो बिना पूछे खरीदी गई

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर दिखाई थी, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। कई X अकाउंट पर उसका एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया गया कि महिला का नाम लेरिसा है। ब्राजीलियाई महिला ने पुर्तगाली में बात करते हुए वीडियो में कहा- भारत की राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मेरी तस्वीर एक स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म से खरीदी गई है। वह तस्वीर पुरानी और शुरुआती मॉडलिंग के दिनों की है, जब मैं 18 या 20 साल की थी।  महिला ने दावा किया कि वह अब मॉडल नहीं है। उसने कहा- मेरी तस्वीर इजाजत के बिना इस्तेमाल की गई। मैं तो कभी भारत भी नहीं गई। वे लोगों को ठगने के लिए मुझे भारतीय बता रहे हैं। क्या पागलपन है! यह कैसा पागलपन है, हम किस दुनिया में रह रहे हैं?

About NW-Editor

Check Also

आचार संहिता के बाद एक्शन मोड में चुनाव आयोग, बंगाल में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *