डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सुवेंदु अधिकारी के बाद पांच अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। इन मंत्रियों के मंत्रालय अभी तय नहीं किए गए हैं।

  • दिलीप घोष
  • अग्निमित्रा पॉल
  • अशोक कीर्तनिया
  • क्षुदीराम टुडू
  • निसिथ प्रमाणिक

सुवेंदु अधिकारी के बाद 5 नेताओं ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ये कार्यक्रम हुआ। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने सबसे पहले सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद पांच अन्य मंत्रियों ने शपथ ली।

Bengal (21)

दिलीप घोष ने ली मंत्री पद की शपथ

सुवेंदु अधिकारी के बाद शपथ लेने दिलीप घोष को बुलाया गया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के दौरान दिलीप घोष ही बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। दिलीप घोष ने इस चुनाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Bengal (22)

अग्निमित्रा पॉल ने ली मंत्री पद की शपथ

दिलीप घोष के शपथ लेने के बाद अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में शामिल होने वाली अग्निमित्रा पॉल अकेली महिला मंत्री हैं।

Bengal (23)

अशोक कीर्तनिया ने ली मंत्री पद की शपथ

सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल के बाद चौथे नंबर पर शपथ लेने अशोक कीर्तनिया आए। इन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ली।

Bengal (24)

क्षुदीराम टुडू ने ली मंत्री पद की शपथ

सुवेंदु अधिकारी की सरकार में अगले मंत्री के तौर पर शपथ लेने क्षुदीराम टुडू आए।

Bengal (25)

निसिथ प्रमाणिक ने ली मंत्री पद की शपथ

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता निसिथ प्रमाणिक को भी सुवेंदु अधिकारी की सरकार में मंत्री बनाया गया है।

Bengal (26)