Breaking News

होर्मुज स्ट्रेट बना ‘डेथ जोन’, फायरिंग के बीच फंसा भारतीय जहाज; एक नाविक की मौत; 17 रेस्क्यू

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में एक बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है. ताजा जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की चपेट में आने से एक भारतीय मालवाहक जहाज गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया. रिपोर्ट के अनुसार, ये जहाज दुबई से यमन की ओर जा रहा था और उसी दौरान क्रॉस फायरिंग की चपेट में आ गया.

गुजरात के नाविक की गई जान

मृतक नाविक की पहचान अल्ताफ तलब कर के रूप में हुई है. वह गुजरात के द्वारका जिले के जाम सलाया कस्बे के निवासी थे. बताया जा रहा है कि 18 क्रू मेंबर्स वाला मालवाहक जहाज ‘अल फैज नूर सुलेमानी’ होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था, तभी अचानक गोलीबारी शुरू हो गई. हमले के समय अल्ताफ केर जहाज के इंजन रूम के पास मौजूद थे. गोलीबारी में जहाज को भारी नुकसान पहुंचा और वह धीरे-धीरे डूबने लगा.

About NW-Editor

Check Also

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमला, 28 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान ने नागरिकों की मौत बताकर जवाब की चेतावनी दी

काबुल/इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पाकिस्तान ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *