Breaking News

कैंप लगा बीमारियों के प्रति किया जागरूक

– होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुएल हैनीमन का मनाई जयंती

फतेहपुर। जिले में गुरुवार को होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुएल हैनीमन के जन्मदिवस पर विष्व होम्योपैथी दिवस का आयोजन किया गया। विष्व होम्योपैथी दिवस पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जिले के सभी होम्योपैथी चिकित्सालयों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर निःशुल्क सलाह व दवाएं दी गई। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजीव नयन गिरि व सीएमओ होम्योपैथिक डॉ. अमरीश चंद्रा ने मौजूद लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में लोगों को होम्योपैथी से बीमारियों के ईलाज की जानकारी देकर जागरूक किया गया। डॉ. अमरीश चंद्रा ने बताया कि गंभीर बीमारियों का अच्छा और सस्ता इलाज होम्योपैथी से ही किया जा सकता है और होम्योपैथी दवाओं से संक्रमण रहित सुरक्षित इलाज किया जाता है। होम्योपैथिक से बीमारियों को जड़ से समाप्त किया जाता है, साथ ही होम्योपैथिक दवाओं का कोई साईड इफेक्ट नहीं होता है।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *