Breaking News

सीडीओ ने शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश

खागा, फतेहपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील परिसर के सभागार कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों की लगभग 14 दर्जन प्रार्थना पत्रों में लगभग एक दर्जन प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण किया गया। और शेष शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया। खागा तहसील परिसर के सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की आयी शिकायतों को मौके पर निस्तारण करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की लगभग 157 फरियादियों की शिकायतें प्राप्त की गयी है। जिसमें से मौके पर लगभग 09 प्रार्थना पत्रों को निस्तारण किया गया है और उन्होंने बताया कि इस शेष 148 फरियादियों की शिकायतों को तत्काल निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है तथा उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक प्रार्थना पत्र राजस्व, पुलिस,बिजली व जल निगम से सम्बन्धित पायी गयी और पूर्व में लाम्बित शिकायतों को पुलिस व राजस्व टीम के माध्यम से तत्काल निस्तारण करने हेतु आदेशित किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित पुलिस विभाग के समस्त थानों के थानाध्यक्ष एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

IPL 2026 ऑक्शन: पृथ्वी शॉ अनसोल्ड, मिनी ऑक्शन में नहीं मिला कोई खरीदार

IPL 2026 Mini Auction Live: आज अबू धाबी में आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन दोपहर 2:30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *