त्रिस्तरीय मेले की तैयारियों का सीडीओ ने लिया जायजा

फतेहपुर। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा, सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद स्तर पर प्रेक्षा गृह में त्रिस्तरीय मेले का आयोजन सफल पूर्वक आयोजित किए जाने के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने की जा रही तैयारियों का जायजा लिया साथ ही की जा रही तैयारियों की समीक्षा की एवं संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूरी कर ली जाय। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विगत आठ वर्ष में सेवा, सुरक्षा और सुशासन की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की है, जिनको जनसामान्य को अवगत कराया जाना जाना है। दिनांक 25, 26 एवं 27 मार्च, 2025 को जनपद स्तर के साथ ही तहसील/ब्लॉक मुख्यालय पर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जनपद स्तर पर प्रभारी मंत्री एवं विधायकगण की उपस्थिति में एवं तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होंगे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रदर्शनी/स्टाल लगाकर जन सामान्य को अपने विभाग में संचालित योजनाओं से जागरूक करे, मेले से संबंधित विभाग की जो कार्ययोजना तैयार की गई है के अनुरूप कार्यक्रम को मूर्त रूप दे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप कृषि निदेशक, उपायुक्त उद्योग, जिला पूर्ति अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े झपट्टामार गैंग के दो सदस्य

– शिकार की तलाश में निकलते थे बाइक पर – पुलिस की गिरफ्त में झपट्टामार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *