Breaking News

शिवलिंग बाबा श्रीबूढ़ेनाथ स्वामी मंदिर में भव्य भंडारा

-कांवड़ होली के साथ भक्तिमय माहौल

बकेवर, फतेहपुर। देवमई विकासखंड के मुसाफा स्थित स्वयंभू शिवलिंग बाबा श्रीबूढ़ेनाथ स्वामी मंदिर में कांवड़ कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन परंपरागत रूप से आठवें होली के दिन होता है, जब भक्तजन भगवान शिव को समर्पित कांवड़ जलाकर श्रद्धा व्यक्त करते हैं। इससे पूर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर 150 से अधिक कांवड़ियों ने गंगाजल लाकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया था। शनिवार को आयोजित भंडारे में पहले भगवान को भोग अर्पित कर कन्याओं को भोजन कराया गया, तत्पश्चात हजारों श्रद्धालुओं ने खीर, पूड़ी, सब्जी व अन्य प्रसाद ग्रहण किया। कांवड़ होली के साथ भक्तों ने महादेव की आराधना की, ग्रामीणों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेमभाव प्रकट किया। होली दहन के साथ इस भव्य आयोजन का समापन हुआ, जिसमें हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। इस पावन अवसर पर ओमशरण विश्वकर्मा, सोमनाथ तिवारी, गौरव शुक्ला, राम किशुन श्रीवास्तव, बउवन कुशवाहा, मुन्नी लाल कुशवाहा, बुद्धि लाल कुशवाहा, बाबू कुशवाहा, परवेश साहू, टिंकू गुप्ता, छोटे साहू सहित सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति रही। कांवड़ कमेटी के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में यह आयोजन हर वर्ष भक्ति और सेवा का संदेश देता है।

About NW-Editor

Check Also

कृषि फीडर बना परेशानी का सबब, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर घरेलू उपभोक्ता

फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंती के मजरे नयापुरवा गांव के लोग तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप प्रेमनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *