फतेहपुर। संत शिरोमणि गाडगे की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किए गए। तमाम लोगों ने उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वच्छता अभियान को गति देने वाले संत गाडगे समाज के उत्थान के लिए भी कार्य किया है। यही कारण है कि उनकी 147 वीं जयंती के अवसर पर लोग उन्हें श्रद्धा से याद कर रहे हैं। वक्ताओं ने समाज सुधार के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। इस दौरान राष्ट्रीय रजक महासंघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दिवाकर, रेनू दिवाकर, गुलजारीलाल, अजय कुमार सिंह, रमेश बाबू, राजेंद्र प्रसाद, रूद्र दिवाकर, ब्रजकिशोर, रामभवन चौधरी, राजेश गौतम, कल्लू, दयानंद चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Check Also
गौरैया संरक्षण को लेकर समिति की पहल, दो सौ घोंसलों का वितरण
– घोसलों का वितरण करती समिति। फतेहपुर। कल (आज) मनाए जाने वाले गौरैया दिवस के …
News Wani