खागा, फतेहपुर। नारायणी सेना के संगठनात्मक विस्तार एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर दरियामऊ हनुमान मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संचालक राज त्रिपाठी ने नारायणी सेना के सभी सदस्यों को संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में संगठन की प्रमुख जिम्मेदारियां पांच पदाधिकारियों को सौंपी गईं। राज त्रिपाठी को राष्ट्रीय संचालक एवं मुख्य महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। आदर्श श्रीवास्तव को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यश ठाकुर को सचिव एवं राष्ट्र संयोजक का दायित्व सौंपा गया। श्री गोपाल त्रिपाठी को राष्ट्रीय निदेशक एवं संयोजक बनाया गया, जबकि शशांक त्रिवेदी को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
संचालक राज त्रिपाठी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सभी सदस्यों को एकजुट करते हुए सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है।
News Wani
