Breaking News

फतेहपुर में घर से एक लाख की नकदी चोरी, पेड़ के सहारे छत पर पहुंचे चोर; महिलाओं की मौजूदगी में वारदात

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की अफोई चौकी अंतर्गत मोहम्मदपुर गौरी गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब एक लाख रुपये की नकदी पार कर दी। घटना के समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं, जबकि परिवार का पुरुष सदस्य रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में रहता है। चोरी की घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि रात में चोर घर से सटे पेड़ के सहारे छत पर पहुंचे और सीढ़ियों के रास्ते मकान के अंदर दाखिल हो गए। सीढ़ियों की ओर दरवाजा नहीं होने का फायदा उठाते हुए चोर घर में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

इसके बाद चोरों ने घर में जेवरात समेत अन्य कीमती सामान की भी तलाश की, लेकिन उनके हाथ कोई जेवर नहीं लगा। घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरी की घटना से जुड़े सुराग तलाश रही है।

वहीं, ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त और सक्रियता बढ़ाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस की प्रभावी गश्त होने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। लोगों ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, दोषी को उम्रकैद की सजा

फतेहपुर। दहेज हत्या के मामले में प्रभावी पुलिस पैरवी और वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *