Breaking News

फतेहपुर में सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत, तेज रफ्तार ऑटो ने मारी टक्कर

फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-2 पर रविवार की शाम साइकिल से जा रहे 39 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार थ्री-व्हीलर ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के यादगारपुर गांव निवासी आशा पाल कश्यप का पुत्र अरुण कुमार कश्यप रविवार शाम साइकिल से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान एनएच-2 पर तेज रफ्तार ऑटो ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में घर से एक लाख की नकदी चोरी, पेड़ के सहारे छत पर पहुंचे चोर; महिलाओं की मौजूदगी में वारदात

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की अफोई चौकी अंतर्गत मोहम्मदपुर गौरी गांव में चोरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *