Breaking News

फतेहपुर में दहेज उत्पीड़न का आरोप, मायके में इलाज करा रही 22 वर्षीय विवाहिता की मौत

फतेहपुर। मायके में इलाज करा रही 22 वर्षीय युवती की रविवार शाम मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार गाजीपुर कस्बा निवासी सोनू की पत्नी सबा पिछले चार दिनों से अपने मायके बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पीपरी गांव में इलाज करा रही थी। रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता जहीर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सबा की शादी 7 नवंबर 2024 को कस्बा निवासी स्व. मुर्तजा के पुत्र सोनू के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दो लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट करते थे।

पिता के मुताबिक, 4 सितंबर को उनका दामाद दुबई चला गया था। इसके बाद सास सरवरी, ननद नज्जो और समा पत्नी नसीम कथित तौर पर सबा के साथ मारपीट करती थीं। मारपीट में उसके सिर में चोटें आई थीं। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया था।

कुछ दिनों बाद तबीयत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले आए। आरोप है कि अगले ही दिन ससुराल वाले उसे दोबारा अपने साथ ले गए। करीब चार दिन पहले सबा को फिर मायके छोड़ दिया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।

मृतका के पिता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में घर से एक लाख की नकदी चोरी, पेड़ के सहारे छत पर पहुंचे चोर; महिलाओं की मौजूदगी में वारदात

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की अफोई चौकी अंतर्गत मोहम्मदपुर गौरी गांव में चोरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *