Breaking News

रेलवे लाइन पार करते समय हादसा, 16 वर्षीय किशोरी की ट्रेन से कटकर मौत

फतेहपुर। रविवार की दोपहर खागा कस्बा दवाई लेने आई 16 वर्षीय किशोरी छीमी पुरइन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के कादीमपुर कटरा गांव निवासी राजेश लोधी की पुत्री रिंकी अपने रिश्तेदारों के साथ खागा कोतवाली क्षेत्र में दवाई कराने आई थी। बताया जा रहा है कि वापस लौटते समय जब वह छीमी पुरइन के समीप रेलवे लाइन पार करने लगी, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में घर से एक लाख की नकदी चोरी, पेड़ के सहारे छत पर पहुंचे चोर; महिलाओं की मौजूदगी में वारदात

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की अफोई चौकी अंतर्गत मोहम्मदपुर गौरी गांव में चोरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *