Breaking News

फतेहपुर में डेंगू से बचाव को जागरूकता अभियान, 249 बच्चों को दी गई निःशुल्क होम्योपैथिक दवा

फतेहपुर। डेंगू समेत अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव को लेकर सोमवार को डेंगू बचाव एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 249 बच्चों को निःशुल्क होम्योपैथिक औषधि वितरित की गई।

रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने प्राथमिक विद्यालय पीरनपुर के 69, आंगनबाड़ी केंद्र पीरनपुर के 15, प्राथमिक विद्यालय महारथी के 112 तथा प्राथमिक विद्यालय मसवानी के 53 बच्चों को डेंगू समेत अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से होम्योपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया।

डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखकर कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को पीने का पानी उबालकर पीने और घर व आसपास कहीं भी पानी एकत्र न होने देने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि रुके हुए पानी में मच्छरों के पनपने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए घर और आसपास जमा पानी को तत्काल हटाना जरूरी है। अभियान के दौरान बच्चों को डेंगू से बचाव के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल और आसपास के वातावरण को साफ रखने के प्रति भी जागरूक किया गया।

आयोजकों ने कहा कि बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता और सावधानी सबसे प्रभावी उपायों में शामिल हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या साफिया, रौनक सिंह, शबनम जहां समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अभियान में प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव और अभिनव श्रीवास्तव का भी सहयोग रहा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, दोषी को उम्रकैद की सजा

फतेहपुर। दहेज हत्या के मामले में प्रभावी पुलिस पैरवी और वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *