Breaking News

बारिश से तबाही के बाद गांवों में पहुंचीं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, पीड़ितों को राहत सामग्री बांटकर दिया मदद का भरोसा

विजयीपुर, फतेहपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते विजयीपुर ब्लॉक क्षेत्र की अमौली और गोंदौरा ग्राम पंचायतों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। गांव के मुख्य रास्तों पर पानी भरने के साथ ही कई कच्चे मकान भी जलभराव के कारण गिर गए। स्थिति की जानकारी मिलने पर मंगलवार को खागा विधायक एवं पशुधन और दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान मौके पर पहुंचीं और प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों का हाल जाना।

राज्यमंत्री ने जलभराव से प्रभावित मुख्य मार्गों और क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासनिक अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभावित परिवारों को कपड़े, बर्तन और अन्य राहत सामग्री भी वितरित की गई।

राज्यमंत्री ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि बारिश और जलभराव से हुए नुकसान का प्रशासन द्वारा आकलन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और किसी भी पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम अश्वनी पांडेय, सीओ खागा, किशनपुर थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष खागा बृजेश सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जुगेश सिंह, विमलेश पांडेय, धर्मेंद्र सिंह परिहार, अनिल त्रिपाठी, ग्राम पंचायत सचिव शिवनंदन सिंह, आकाश सिंह, राजस्व लेखपाल समेत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों के लिए जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी राज्यमंत्री के समक्ष रखी। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

About NW-Editor

Check Also

नहर में गिरने से 70 वर्षीय महिला की मौत, सुबह बरामद हुआ शव; परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मंडराव नहर पुलिया के समीप मंगलवार को नहर में डूबने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *