Breaking News

यातायात के नियमों का पालन न करने पर काटे चालान

 

फतेहपुर।यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात प्रभारी लाल जी सविता ने बिना फिटनेस और बिना नंबर प्लेट वाले ई-रिक्शा, नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा चलाने, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट न पहनने और चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीटबेल्ट न लगाने पर कार्रवाई की। साथ ही हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाया गया और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान प्रचार प्रसार सामग्री भी वितरित की गई।

About NW-Editor

Check Also

गौरैया संरक्षण को लेकर समिति की पहल, दो सौ घोंसलों का वितरण

– घोसलों का वितरण करती समिति। फतेहपुर। कल (आज) मनाए जाने वाले गौरैया दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *