Breaking News

जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा

 

फतेहपुर। जिला सैनिक बन्धु की बैठक महात्मा गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविनाश त्रिपाठी ने की। बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, जिनमें भूमि विवाद, पुलिस सुरक्षा, बैंक ऋण, पेंशन, शिक्षा, चिकित्सा और आर्थिक सहायता संबंधी मुद्दे शामिल थे। बैठक में कर्नल दिनेश कुमार शर्मा, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने पूर्व में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान 18 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निस्तारण के लिए अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। बैठक में उपजिलाधिकारी बिन्दकी/खागा, अपर उप जिलाधिकारी सदर, वरिष्ठ कोषाधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, सेवायोजन अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता पीडबलूडी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, एन.सी.सी के सूबेदार नरेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी, सैनिक बन्धु सदस्य, पूर्व सैनिक और उनके आश्रित उपस्थित रहे। अंत में कर्नल दिनेश कुमार शर्मा ने बैठक का समापन किया।

About NW-Editor

Check Also

कृषि फीडर बना परेशानी का सबब, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर घरेलू उपभोक्ता

फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंती के मजरे नयापुरवा गांव के लोग तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप प्रेमनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *