Breaking News

सहायक अध्यापक को रिश्वत लेते बिजलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

फतेहपुर। खागा तहसील क्षेत्र के कुटीपर विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक को विजिलेंस टीम ने बीस हजार रुपए की रिष्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सहायक अध्यापक को विजिलेंस टीम अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर घोस गांव निवासी संदीप गुप्ता कुटीपर में स्थित विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार की सुबह विद्यालय के समीप स्थित एक दुकान पर वह बीस हजार रूपए की रिष्वत ले रहे थे। उसी दौरान एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सहायक अध्यापक ने बताया कि ऐरायां ब्लाक के क्षेत्र में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी के लिए उन्होंने यह रिश्वत ली थी। सूत्रों की माने तो एक कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक के कहने पर उन्होंने यह रिश्वत ली थी। जहां रिश्वत देने वाले व्यक्ति ने पहले ही एंटी करप्शन विभाग को सूचित किया था। जिससे सहायक अध्यापक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा सके। वहीं गिरफ्तार किए गए सहायक अध्यापक संदीप गुप्ता को एंटी करप्शन की टीम अपने साथ ले गई है।

About NW-Editor

Check Also

नहर में गिरने से 70 वर्षीय महिला की मौत, सुबह बरामद हुआ शव; परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मंडराव नहर पुलिया के समीप मंगलवार को नहर में डूबने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *