Breaking News

सीएचसी अधीक्षक ने तीन नई एंबुलेंस का किया शुभारंभ

– नई एंबुलेंस आने से मरीजों को मिलेगी और बेहतर सुविधाएं

बिंदकी, फतेहपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक ने तीन नई एंबुलेंस का पूजा अर्चना कर तथा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधीक्षक डॉ0 धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नई एंबुलेंस आ जाने के बाद मरीज को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जल्द एंबुलेंस मौके पर पहुंचेंगी और मरीजों को अस्पताल लाने का काम किया जाएगा ताकि उनका जल्द इलाज शुरू किया जा सके। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने पूजा अर्चना कर फीता काटकर तीन नई एंबुलेंस का शुभारंभ किया। हरी झंडी दिखाकर सभी एंबुलेंस को रवाना भी किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था लगातार ठीक की जा रही है। मरीजों को अच्छी सेवाएं दी जा सके इसलिए नई एंबुलेंस आई हैं। सूचना मिलने पर मरीज को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल लाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर एंबुलेंस के ईएमटी, पायलट अनूप सिंह, हेमलता, रेनू यादव, अंबिका प्रसाद, धीरज, मान सिंह, जया बाजपेई, समीक्षा, नवनीत, मुकेश, धर्मेंद्र, अजीत पाल, महेश आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बार चुनाव: शाहिद को मिला अधिवक्ताओं का समर्थन

– कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी का माला पहनाकर स्वागत करते साथी। फतेहपुर। जिला बार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *