Breaking News

पूर्णिमा पर ओमघाट में हुई गंगा आरती

– भक्तों ने किया दीपदान

फतेहपुर। जिला गंगा समिति, नमामि गंगे एव गंगा बचाओ सेवा समिति द्वारा पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया। गंगा आरती में प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने कहा कि गंगा नदी को गंदा न करें। गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता ने कहा कि हम सबको मिलकर अविरल गंगा निर्मल गंगा का संकल्प लेना होगा। आचार्य रामजी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता, ज्ञानचंद गुप्ता, अभिषेक अग्रहरि, प्रियांशु रस्तोगी, रविन्द्र सिंह, लक्ष्मी सिंह, उर्मिला पांडेय, प्रतिमा यादव, वंदना गुप्ता, अर्चना गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, आराधना, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, राजू पांडेय, आशीष अग्रहरि, गोविंद कुमार, मोनू यादव, ओम गुप्ता, अनुज गुप्ता, अनिल मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत, चालक ने कानपुर में तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-एनएच-2 पर ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौके पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *