Breaking News

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

फतेहपुर। शहर के देवीगंज स्थित स्व0 तेजबली गुप्ता मेमोंरियल ट्रस्ट हाल में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। धार्मिक स्थल का भ्रमण व पूजन करने के बाद यात्रा कथा स्थल पर आकर समाप्त हुई। कथा व्यास जुगुल किशोर मिश्रा ने विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में भक्तों के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंत्र पूजित कलश रखकर मंगलगीत गाते हुए शामिल हुईं। कथास्थल से निकली यात्रा देवीगंज, गाजीपुर बस स्टाप, गंगानगर से होते हुए कथा स्थल पहुची। कथा व्यास जुगुल किशोर मिश्रा ने कहा कि कई जन्मों के पुण्य जब उदय होते हैं, तब भागवत कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस मौके पर परीक्षित कमलेश अग्रहरि पत्नी मालती गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार गुप्ता, संतोष कुमार मौर्य, सुमन मौर्य, प्रीती गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पंद्रह दिवसीय निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर बीस से

– बैठक करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *