जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया हुनर

– सेंट जेवियर्स स्कूल के अभय प्रताप सिंह रहे प्रथम
– विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत करतीं प्रशिक्षु आईएएस नौशीन।
फतेहपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जनपद भर के विभिन्न विद्यालयों से आए नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम में कुल 118 उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए गए, जो पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण और आधुनिक तकनीक पर आधारित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस नौशीन द्वारा किया गया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। प्रशिक्षु आईएएस नौशीन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है, जो भविष्य के भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा। प्रदर्शनी का मूल्यांकन करने के लिए एक विशेष निर्णायक मंडल गठित किया गया था, जिसमें डॉ. गौरव सैनी, डॉ. श्रवण कुमार, अशोक कुमार गुप्ता और डॉ. विकास यादव शामिल रहे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद परिणाम घोषित किए गए। जिसमें सेंट जेवियर्स स्कूल के अभय प्रताप सिंह प्रथम रहे। जिन्हें पांच हजार रूपए का नगद इनाम व शील्ड प्रदान की गई। महात्मा गांधी इंटर कालेज जूनियर के आदित्य सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। जिन्हें तीन हजार रूपए नगद एवं शील्ड, महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज की साक्षी सचिन तृतीय स्थान पर रहीं। जिन्हें दो हजार रूपए नगद व शील्ड प्रदान की गई। विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस प्रदर्शनी ने जिले के छात्रों को एक ऐसा मंच प्रदान किया जहाँ उन्होंने अपनी सोच को हकीकत में बदलते हुए दिखाया।

About NW-Editor

Check Also

छाता मिले तो ठेला संचालकों के खिले चेहरे

– रेडक्रास की आजीवन सदस्य आसमा के सहयोग से हुआ वितरण – ठेला संचालक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *