– बिंदकी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील लोहिया को बनाया जिलाध्यक्ष
– समारोह के दौरान गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित करते आयोजक।
फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत के सफलतापूर्वक बीस वर्षों का उत्साह एवं प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित होली मिलन व ईद मिलन का कार्यक्रम आईटीआई रोड स्थित एक गार्डेन में प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे की उपस्थित में संगठन के व्यापारीगण, पदाधिकारीगण जिले के समस्त नागरिकों का सम्मान करते हुए हर्षाेउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष तिवारी द्वारा व्यापारियों के सम्मान में कार्यक्रम में चार चांद लगाया गया। गणेश वंदना आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उसके पश्चात शंकर पार्वती की लीला व हनुमान जी के विशाल रूप ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन राधा कृष्ण जी के साथ फूलों की होली खेलकर उपस्थित समस्त लोगों का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला उद्योग व्यापार मंडल पंजी० के दो पदाधिकारी को पदोन्नति करके बिंदकी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील लोहिया को जिलाध्यक्ष का कार्यभार दिया गया और जिले की नई कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया गया और अभी तक जिला संगठन में जिला महामंत्री प्रवक्ता का कार्यभार देख रहे हैं। डीएस आइस फैक्ट्री के एमडी धीरेंद्र सिंह को पदोन्नति करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रदेश प्रवक्ता के नए पद से सुशोभित किया, जिससे व्यापारियों के समक्ष खुशी की लहर दौड़ गई समस्त व्यापारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी को ढेर सारी बधाइयां दी। व्यापारी हरिओम रस्तोगी ने प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे को चांदी की स्मृति चिन्ह देकर मंच में सम्मानित किया। कार्यक्रम में धाता अध्यक्ष भानु केसरवानी, खखरेरू अध्यक्ष अनिल केसरवानी, असोथर अध्यक्ष लक्ष्मी आर्या, गाजीपुर अध्यक्ष बब्बू सिंह एवं बिंदकी नगर अध्यक्ष टीम सहित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

News Wani