Breaking News

हाथ में ईंट लेकर दिव्यांग पहुंची कलेक्ट्रेट

फतेहपुर। असोथर विकास खंड के फरीदाबाद टिकरी की रहने वाली दिव्यांग रचना देवी पुत्री जगपत ने जिलाधिकारी के नाम दिए गए शिकायती पत्र में मांग किया कि उसके ग्राम में 2022-23, 2023-24 में कराए गए कार्यों में आवासों की जांच की जाए, अमृत सरोवर तालाब की जांच की जाए, नरेगा से कराए गए कार्यों की जांच की जाए, पंचायत घर पुराने की जांच की जाए, वर्तमान में कराया जा रहे कार्यों में ईंटों की जांच की जाए। इस दौरान दिव्यांग रचना मौर्य ने बताया कि उसके गांव में करवाये जा रहे कार्यों की सक्षम अधिकारी से जांच करा ली जाए और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया जाए। उसने बताया कि जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने उसे आस्वस्त किया है कि गांव में कराये जा रहे कार्यों की वह जांच कराएंगे और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

खागा में शिक्षक आनंद कुमार मिश्रा को मिला शिक्षा रत्न सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना

खागा, फतेहपुर। नगर पंचायत सभागार में शनिवार अपराह्न आयोजित एक गरिमामय समारोह में ऐरायां ब्लॉक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *