Breaking News

उर्वरक व बीज दुकानों का निरीक्षण, तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित

 

फतेहपुर। बहुआ क्षेत्र की उर्वरक एवं बीज दुकानों का निरीक्षण सत्येंद्र सिंह उप निदेशक कृषि और नरोत्तम कुमार जिला कृषि अधिकारी की संयुक्त टीम ने किया। निरीक्षण के दौरान रेट व स्टॉक बोर्ड न होने और किसानों को कैश मेमो न देने के कारण प्रताप फर्टीलाइजर कस्बा बहुआ और कृषि सेवा केंद्र कस्बा बहुआ के उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र (लाइसेंस) निलंबित कर दिए गए। इसके अलावा, लोधी एग्रिजंक्शन कस्बा बहुआ को बीजों के बिल और कैश मेमो न दिखाने के कारण बीज अनुज्ञप्ति (बीज लाइसेंस) निलंबित कर दिया गया। जिला प्रशासन ने जनपद के सभी उंगली उर्वरक और बीज विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे उर्वरकों का विक्रय निर्धारित दरों पर ही करें और अन्य उत्पादों की टैगिंग न करें। विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान पर रेट और स्टॉक बोर्ड अनिवार्य रूप से अद्यतन रखने और किसान भाइयों को बिल/कैश मेमो अनिवार्य रूप से निर्गत करने के निर्देश दिए गए। कोई भी अनियमितता या शिकायत की पुष्टि होने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी उर्वरक, बीज और कीटनाशी विक्रेताओं को निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है।

About NW-Editor

Check Also

नहर में गिरने से 70 वर्षीय महिला की मौत, सुबह बरामद हुआ शव; परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मंडराव नहर पुलिया के समीप मंगलवार को नहर में डूबने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *