Breaking News

थाना दिवस मेें फरियादियों की सुनी शिकायतें

 

खागा, फतेहपुर। संपूर्ण समाधान थाना दिवस तहसील के सभी थानों में थाना दिवस सकुशल संपन्न हुआ। खागा कोतवाली परिसर कोतवाल प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने आई हुई शिकायतों को लेकर खागा पुलिस टीम को जल्द से जल्द निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए।
कोतवाल प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आई हुई शिकायतों को मौके पर निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व टीम रवाना किया गया। शेष अन्य शिकायतों को निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व को दे दिया गया है। उसी क्रम में सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने बताया कि थाना दिवस में आई हुई शिकायतों को निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व टीम रवाना किया गया है। उसी क्रम में हथगाम थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना दिवस में आए हुए फरियादियों का निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया। उसी क्रम में खखरेरू थानाध्यक्ष बच्चेलाल ने बताया कि थाना दिवस फरियादियों की शिकायत निस्तारण हेतु सकुशल संपन्न हुआ। उसी क्रम में धाता थानाध्यक्ष अंकुर कैथावास बताया कि थाना दिवस सकुशल संपन्न हुआ। किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि कुल 4 शिकायत है जिनको मौके पर निस्तारण हेतु रवाना किया गया। थाना दिवस कुशल संपन्न हुआ। इस मौके पर कोतवाल प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष बच्चे लाल, थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष अंकुर कैथवास, किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह, एसआई सौरभ कुमार सरोज, पुलिस कस्बा इंचार्ज सत्य प्रकाश पाठक, एसआई तहसीलदार तिवारी, कानूनगो सचान, लेखपाल कमल, प्रांजुल सिंह, पुलिस महिला डेस्क महिला कांस्टेबल सहित पुलिस एवं राजस्व टीम सभी थानों में मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

गौरैया संरक्षण को लेकर समिति की पहल, दो सौ घोंसलों का वितरण

– घोसलों का वितरण करती समिति। फतेहपुर। कल (आज) मनाए जाने वाले गौरैया दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *