Breaking News

धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति व समरसता के प्रतीक: प्रो0 राजशरण

 

फतेहपुर। खागा के ग्राम बुदवन में प्रो हरिशंकर सिंह द्वारा स्थापित अष्टादश भुजा धारणी भगवती माँ दुर्गा मंदिर के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के अंतिम दिन विशाल भण्डारे में पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष प्रो0 राजशरण शाही ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा आपसी सद्भाव और राष्ट्रीयता का बोध बढ़ेगा। अपर जिला न्यायाधीश, लखनऊ प्रशांत शुक्ला ने कहा कि भण्डारे में उमड़ी भीड़-आध्यात्मिक आस्था का समन्वय है। जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयाग़राज पीएन सिंह ने कहा मां दुर्गा की की स्थापना से गांव की बेटियों को मां भगवती जैसी शक्ति का संचार होगा। बेटियाँ स्वावलंबी बनेगी। वाटर वूमन शिप्रा पाठक ने मंदिर प्रांगण सहित आस पास के गांवों में पौधा रोपण किया। माता पिता से अपने बेटियो को शिक्षित करते हुए उन्हें संस्कार देने का आवाह्न किया। इस मौके पर आयोजक ठा0 संतोष कुमार सिंह, प्रो0 हरिशंकर सिंह, उमाशंकर सिंह, प्रतीक सिंह, विक्रम सिहं, मानवेंद्र प्रताप सिहं वैभव सिंह मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ऑपरेशन कन्विक्शन का असर, 2017 के मारपीट मामले में आरोपी दोषी करार

फतेहपुर। अपराधियों को सजा दिलाने और आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *