कांग्रेस ने PM मोदी का चाय बेचता क्लिप किया शेयर , सोशल मीडिया पर मचा सियासी तूफा

संसद के शीतकालीन सत्र में अब तक कांग्रेस और विपक्षी दलों के भारी हंगामे की वजह से ठीक से कामकाज नहीं हो पा रहा है। टकराव के इस माहौल में कांग्रेस की ओर से पीएम मोदी का ऐसा एआई वीडियो शेयर किया गया है, जिससे तनाव और बढ़ सकता है। कांग्रेस नेता रागिनी नायक के हैंडल से शेयर किए वीडियो में पीएम मोदी को चाय बेचने वाले के तौर पर दिखाया गया है। बीजेपी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह शर्मनाक हरकत है।

दरअसल कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चायवाला बताकर एक मजाकिया एआई वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो कांग्रेस नेता रागिनी नायक के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया था, जिसके बाद बीजेपी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि यह ओबीसी समाज और देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान है। वीडियो में प्रधानमंत्री को चाय की केतली और कप हाथ में पकड़े हुए दिखाया गया है। इस एआई वीडियो से ऐसा संकेत मिल रहा है कि किसी अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान पीएम के हाथ में चाय की केतली और कप हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अब ई कौन किया बे?’। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

BJP ने दी तीखी प्रतिक्रिया, ‘ओबीसी समुदाय का अपमान’ बीजेपी ने इसे कांग्रेस की मानसिकता बताते हुए कहा कि पतित कांग्रेस को देश की जनता सबक सिखाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ‘यह ट्वीट सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ मेहनती भारतीयों का भी अपमान है। कांग्रेस लगातार पीएम मोदी और उनके पृष्ठभूमि पर टिप्पणी करके ओबीसी समुदाय को निशाना बनाती रही है।’ बीजेपी समर्थक भी इस एआई वीडियो पर सख्त टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश की जनता बार-बार आशीर्वाद देती है। राहुल गांधी और कांग्रेस को जनता ने कई मौकों पर खारिज किया है। बीजेपी प्रवक्ता केसवन ने कहा कि कांग्रेस इससे परेशान है कि साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति देश का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व पीएम मोदी और उनके परिवार, यहां तक कि उनकी दिवंगत माताजी पर भी टिप्पणी करने से नहीं चूकती है।

About NW-Editor

Check Also

बंगाल रुझानों में भाजपा की बढ़त, 190 के पार सीटें; कई इलाकों में तनाव, ममता आवास के बाहर नारेबाजी तेज

बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *