Breaking News

कांग्रेस ने डीएम के निर्णय का किया स्वागत

– विद्यालय प्रबंधन अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
–  कलेक्ट्रेट पोर्टिको में खड़े कांग्रेसी।
फतेहपुर। अभी पिछले दिनों प्राइवेट स्कूलों द्वारा अपने विद्यालय में अभिभावकों से मनमानी ढंग से धन उगाही को लेकर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा के सह नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर इस समस्या से निजाद पाने हेतु निवेदन किया था जिसके परिपेक्ष में जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेशित किया कि सभी प्राइवेट स्कूलों पर तुरंत लगाम कसी जाए एवं अनदेखी पर विद्यालय प्रबंधन पर कठोर कार्यवाही की जाए। जिस पर आज जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश जारी कर दिया गया। आदेश का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि अब अभिभावकों को किताब, कापी या अतिरिक्त प्रवेश शुल्क से निजाद मिल सकेगी। इस मंहगाई की मार से कुछ राहत मिलेगी। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने भी जिलाधिकारी रवींद्र सिंह को धन्यवाद देते हुए उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की। भविष्य में भी जन हित में ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

About NW-Editor

Check Also

शक्ति सेवा भवन में हुई दिव्य महाआरती

– चार व पांच अप्रैल को होगा विराट अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ – दिव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *