Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ता के कातिल ने किया सरेंडर, विवाद होने पर किया चाक़ू से हमला 

भिलाई। कांग्रेस कार्यकर्ता पप्पू यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा हथा और महाराष्ट्र के नांदेड़ में जाकर छिपा था. नेवई पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी.

25 नवंबर की रात मरोदा निवासी पप्पू यादव टंकी मरोदा में शीतला मंदिर के पास चाय चौपाल नाम की दुकान के सामने बैठा था. उसी दौरान आरोपी मंगल देवार, दादू देवार, हरीश साहू, अमन महार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे. उन्होंने पप्पू यादव के भांजे विशाल यादव से हुए विवाद की बात को लेकर पप्पू यादव से झगड़ा शुरू कर दिया. काफी गाली गलौज की और चाकू से पप्पू के पेट पर चाकू से कई बार वार कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. कांग्रेस कार्यकर्ता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां 2 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

नेवई पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों हरीश साहू और अमन महार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. 10 दिसंबर को तीन अन्य आरोपी करन उर्फ दादू देवार, करन मांझी और दीवाना देवार को गिरफ्तार किया था. हत्याकांड के मुख्य आरोपी मंगल देवार ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है. पूछताछ में आरोपी मंगल देवार ने बताया कि वह महाराष्ट्र के नांदेड़ में जाकर छिपा था. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

About NW-Editor

Check Also

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, दक्षिण भारत के तीन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; यूपी में कोहरे और राजस्थान में ठंड का असर

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। कहीं चक्रवाती तूफान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *