Breaking News

पंजाब में होली-जुमे पर विवाद, दो पक्षों में तकरार के बाद पथराव!

पंजाब के लुधियाना की मियां मार्केट में होली और जुमे के दिन 2 पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और बोतलें चली। झड़प में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंचे गए हैं। CIA समेत कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है। विशेष समुदाय के लोगों का कहना है कि नमाज अदा करते वक्त कुछ शरारती लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि मस्जिद की तरफ पहले ईंट फेंकी गई। इसमें पथराव और मस्जिद की खिड़कियों के शीशे टूटने के वीडियो भी सामने आए हैं। मामला शाम साढ़े 4 बजे का है। विशेष समुदाय के नेता मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि बिलाल मस्जिद में दोपहर 1 बजे जुमे की नमाज अदा हो रही थी। इस दौरान शरारती तत्वों ने मस्जिद के बाहर हुड़दंगबाजी की।

इसके बाद शाम करीब साढ़े 4 बजे दोबारा नमाज अदा की जा रही थी। उस दौरान शरारती तत्वों की भीड़ ने मस्जिद पर हमला कर दिया। मस्जिद और नमाजियों पर पत्थरों के साथ शीशे की बोतलें बरसाई गईं। इसमें समुदाय के 6 से 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को अस्पताल लाया गया। विशेष समुदाय के नेता अलमुद्दीन सैफी ने कहा- रमजान का पवित्र मेला चल रहा है। सभी मस्जिदों में ऐलान हुआ था कि अगर कोई रंग लगा भी दे तो बुरा नहीं मानना है। मगर मियां मार्केट में प्लानिंग के साथ मस्जिद पर हमला किया गया। साथ ही मस्जिद पर शराब की बोतलें फेंकी गईं। साथ ही इतना कुछ होने के बाद यहां पर जय श्री राम के नारे भी लगाए गए। उन्होंने कहा- चंद लोगों की वजह से आज ऐसा हुआ है। नेता ने दावा किया कि इस हमले का मैसेज यूपी से आया था। सभी के पास तलवारें थीं और शराब की बोतलें थीं। पुलिस पर भी हमला किया गया। उसका भी हमारे पास वीडियो है। ये हमला प्लानिंग के तहत किया गया है। हमारे सात से आठ लोग जख्मी हुए हैं। जख्मी हुए इकबाल अहमद ने कहा मैं जब मस्जिद से बाहर निकला तो जय श्री राम के नारे लगाते हुए कहा गया कि हमारे समुदाय के लोगों को यहां पर रहने नहीं दिया जाएगा और उन्हें नमाज पढ़ने नहीं दी जाएगी। पीसीआर गाड़ी को भी तोड़ा गया। हमला करने के लिए 200 से 300 लोग आए थे। मेरी दुकान तोड़ी गई।

दूसरे पक्ष के लक्ष्मण ने बताया कि मस्जिद से कुछ दूरी पर होली का कार्यक्रम चल रहा था। यहां DJ भी लगाया था। इस दौरान साढ़े 4 बजे के करीब मस्जिद की तरफ से उन पर ईंट फेंकी गई। गालियों भी निकाली गई। इस पर हमने भी अपने बचाव में पत्थर फेंके। 4 से 5 लोग घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष की पूनम ने कहा- पुलिस वालों ने 2 लाख रुपए देकर महिलाओं को बुरी तरह से पिटवाया। महिलाओं को घरों में घुसकर बुरी तरह से मारा गया। हम लोग अपना त्योहार मना रहे थे। बच्चे होली खेलकर घर आ गए थे। फिर कुछ देर बाद वहां पर ईंट पत्थर चलने लगे। पहले ईंट-पत्थर मस्जिद से फेंके गए थे। मौके पर पहुंचे ADCP पीएस विर्क ने कहा- मामूली तकरार हुआ था और फिर ईंट पत्थर चले। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचे स्थिति को कंट्रोल कर दिया था। करीब 5 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। अब स्थिति नॉर्मल हैं। किसी भी मुलाजिम को कोई चोट नहीं आई है।

About NW-Editor

Check Also

मणिपुर में बड़ा हादसा: खाई में गिरी BSF की गाड़ी, 3 की मौत, 13 घायल

मणिपुर के सेनापति जिले में BSF जवानों को ले जा रही गाड़ी खाई में गिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *