Breaking News

“गोरखपुर में साइबर ठगी का शिकार लेखा अधिकारी, 70 लाख रुपए डूबने के बाद मानसिक स्वास्थ्य ख़राब”

 गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक लेखा अधिकारी ने साइबर ठगों के चक्कर में फंसकर अपने और रिश्तेदारों के कुल 70 लाख रुपए डुबो दिए। साइबर ठगों ने ऐसा जाल बुना कि वह उसमें फंसते चले गए और जब उन्हें होश आया तब तक उनका सब कुछ लुट चुका था। इतने रुपए गंवाने के बाद वह अवसाद की स्थिति में है। उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पिपराइच थाना क्षेत्र के रहने वाले एक लेखा अधिकारी जो फिलहाल पंजाब के मोहाली में एक कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने पिछले कुछ महीनो में ऑनलाइन गेम के जरिए रिश्तेदारों सहित खुद के 70 लाख रुपए गंवा दिए। जानकारी के मुताबिक साइबर ठग लगातार उन्हें बढ़ते हुए रकम के साथ व्हाट्सएप पर टास्क भेजते रहे। जैसे ही वह पैसों को अपने खाते में स्थानीयत करने की कोशिश करते कि इतने में एक नया टास्क आ जाता और वह फिर से उसमें उलझ जाते और पैसा लगा देते अंततः 70 लाख रुपए की रकम गंवाने के बाद गेम बंद हो गया। जिससे वह अवसाद की स्थिति में चले गए उपचार के बाद उन्होंने बुधवार को पुलिस कार्यालय में प्रार्थना पत्र के जरिए अधिकारियों के समक्ष पूरी जानकारी दी।

 

About NW-Editor

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिला कारागार में बंदियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी, ₹50,600 की हुई बिक्री

गोरखपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर शनिवार को जनपद न्यायालय गोरखपुर में माननीय जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *