न्यूज़ वाणी
लखीमपुर खीरी। जनपद में बीते दिन आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने खेतों में खड़ी तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। गेहूं, मसूर और सरसों की फसल खेतों में गिरकर पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया। खेतों में पानी भरने और तेज हवा के कारण फसलें जमीन पर गिर गईं, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है। पीड़ित किसानों का कहना है कि इस बार की फसल से उन्हें काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अचानक आई इस तबाही ने उन्हें भारी नुकसान में डाल दिया है। अब किसान सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं ताकि वे अपने नुकसान की भरपाई कर सकें।
स्थानीय प्रशासन से भी मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द सर्वे कराकर नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को राहत दी जाए।
News Wani
