Breaking News

नुक्कड़ सभा में गर्मजोशी से उठी साउथ सिटी की मांग

फतेहपुर। शहर के देवीगंज चर्च के सामने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें एक बार फिर से साउथ सिटी की मांग गर्मजोशी से उठी। इस दौरान तमाम लोग एकत्रित होकर वहां पर नगर पालिका परिषद फतेहपुर के सभासदों को भी बुलाया और साउथ सिटी की मांग को लेकर आवाज बुलंद किया। वही ईसाइनपुरवा के सभासद सुनील गुप्ता व चंदियाना वार्ड के सभासद संजय लाला, सिविल के सभासद विनय तिवारी ने मौजूद लोगों को आष्वासन दिया कि जैसे ही बोर्ड की बैठक होती है हम सभी सभासद साउथ सिटी के प्रस्ताव को सबसे पहले रखेंगे। इस दौरान मौजूद लोगों ने सभासदों से कहा कि अगर जल्द से जल्द बोर्ड की बैठक नहीं होती और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य आना-कानी करते हैं तो वह लोग उनके आवास का घेराव भी करेंगे। इस दौरान वहां के रहने वाले नागरिकों में काफी आक्रोश भी दिखा तो वही सभासदों ने कहा कि वह लोग धैर्य रखें शीघ्र समय आने पर एक-एक मांग को रखा जाएगा। इस अवसर पर गुमटी लगाने वाले लोगों ने कहा कि उनका रोजगार छीना गया है उनकी घुमटी हटाई गई है तो सभासद सुनील गुप्ता व सभासद संजय लाला ने संयुक्त रूप से कहा कि किसी की रोजी-रोटी से कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा इस मुद्दे को भी उठाया जाएगा। इस अवसर पर सभासद राधानगर अरुण यादव, अतीश पासवान, आंशु सिंह, डॉक्टर हरिराम लोधी, दिनेश तिवारी खलीफा, सैनकी नागर, पवन द्विवेदी, ऋतिक पाल, अवशेष कुमार जायसवाल, नईम अहमद, रितेश गुप्ता उर्फ सोल्डी, जेपी सिंह, दिनेश गुप्ता, लवकुश गुप्ता, राधा तिवारी, बच्चा तिवारी, नीता श्रीवास्तव, सुशील मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 57 वर्षीय अधेड़ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *