Breaking News

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की बैठक में आउटसोर्सिंग खत्म करने की मांग

फतेहपुर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के तत्वाधान में नगर पंचायत कारीकान धाता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि धीरज कुमार पूर्व सभासद प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ रहे। बैठक की अध्यक्षता विकास वाल्मीकि ने की। बैठक में उपस्थित संरक्षक विनोद कुमार ने कहा कि हम कर्मचारियों को एक झंडे के नीचे रहना होगा तभी हम लोगों को कल्याण होगा हमारे लोगों की बात हर आदमी सुनेगा। साथी कर्मचारी विकास ने कहा कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ हम लोगों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। हम लोगों को भी संगठन के साथ आना होगा। अगले माह संगठन का शपथ ग्रहण का समारोह किया जाएगा। जिसमें अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष धाता अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत धाता होंगे। धीरज कुमार पूर्व सभासद ने कहा अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ पूरे देश में सफाई कर्मचारियों के लिए संघर्ष कर रहा है। सफाई कर्मचारी चाहे वह नगर पंचायत कहो या किसी भी विभाग में सफाई कर कर रहा हो उनके अधिकारों के लिए संगठन पिछले कई वर्षों से लगातार संघर्ष कर रहा है। सरकारों ने आउटसोर्सिंग के नाम पर सिर्फ लूटने का काम किया है। इस देश में आउटसोर्सिंग खत्म करके कर्मचारियों को परमानेंट किया जाए ताकि वह अपने परिवार का पालन पोषण और सामाजिक सुरक्षा के साथ रह सके। बैठक में विकास कुमार, विनोद कुमार, धीरज कुमार पूर्व सभासद, वीरेंद्र कुमार, अजय कुमार, संदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, शिवकुमार, सुरेश कुमार, मुन्ना, अनिल कुमार, ज्ञान चंद्र, वीरेंद्र कुमार, सुनीता देवी, शिवराम, रमेश, नीरज, ड्राइवर, सुजीत कुमार, सुनील कुमार, रमेश, मिथिलेश कुमार, अजय कुमार, शिवराम, कमला देवी, सुनीता देवी, हरिश्चंद्र, उमेश कुमार, अनूप कुमार, राजेश कुमार, ज्ञान सिंह, बसंत, दयाराम, मेवालाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

– समयबद्ध निस्तारण के अधीनस्थों को दिए निर्देश – कार्यालय में जनसुनवाई करते एसपी अभिमन्यु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *