Breaking News

अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने बीडीओ को दिया ज्ञापन

विजयीपुर, फतेहपुर। विजयीपुर विकाश खंड परिसर में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का आयोजन हुआ तथा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमनी के किसानों ने विकाश खंड अधिकारी विजयीपुर को ज्ञापन दिया तथा बताया कि अन्ना जानवरों की वजह से फसलों को बहुत ही नुकसान होता है। विजयीपुर विकाश खंड में कई ऐसे गांव है जहां अन्ना जानवरों की वजह से किसान रात रात भर अपने खेत की रखवाली करते है जिनमें से अमनी, विजयीपुर, सोनेमऊ, गोंदौरा सिलमी, बरैची, साहित आदि ग्राम पंचायतों में अन्ना जानवरों का आतंक है जिस वजह से किसानों की खड़ी फसलें जानवर नष्ट कर देते है इसी संबंध में भारतीय किसान संघ की ग्राम पंचायत अमनी की टीम ने विकाश खंड अधिकारी विजयीपुर रत्नाकर त्रिपाठी को अवगत कराया तथा ज्ञापन सौंपा तथा विकाश खंड अधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। इस बीच दिनेश चंद्र मौर्य, रमाकांत द्विवेदी, बुधई, ओमी, भोला, मनोरमा देवी आदि गांव के किसान मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *