Breaking News

एसपी ने ललौली थाने में की जनसुनवाई

– शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
– ललौली थाने में जनसमस्याएं सुनते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। जनपद में आमजन की समस्याओं के समाधान और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना ललौली में जनसुनवाई की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़ी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष तरीके से समाधान किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि आमजन को न्याय दिलाना भी है। शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण भी किया और अभिलेखों, साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने थाना स्टाफ को जनता के साथ बेहतर व्यवहार करने और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी। जनसुनवाई के दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक की इस पहल से फरियादियों में संतोष देखने को मिला और लोगों ने अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई।

About NW-Editor

Check Also

चोरों के गैंग का खुलासा, बंद मकानों में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

– राधानगर-खागा की चर्चित चोरी की घटनाओं का खुलासा – लाखों के जेवर, नगदी, बाइक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *