Breaking News

हसवा में जन उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार

– तीस सदस्यीय नगर कार्यकारिणी घोषित
– व्यापारियों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत
– नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष।
फतेहपुर। जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश संगठन ने सोमवार को जनपद में अपना विस्तार करते हुए हसवा व्यापार मंडल की तीस सदस्यीय नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। हसवा कस्बे के स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह दस बजे से ही दर्जनों व्यापारी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के स्वागत के लिए जुटने लगे। जैसे ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान एवं जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा अपने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे, व्यापारियों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान व्यापार मंडल जिंदाबाद, जय व्यापारी-जय व्यापार और व्यापारी एकता जिंदाबाद जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने सर्वसम्मति से तीस सदस्यीय नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उदयभान सिंह सेंगर को सौंपी गई। वहीं संरक्षक के रूप में जावेद आलम, धर्मेंद्र सिंह कच्छू एवं अंकित सोनी को मनोनीत किया गया। धर्मेंद्र सिंह पुस्सू को नगर प्रभारी, रामलखन सिंह को महामंत्री, मंजेश केसरवानी को कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र प्रसाद देववंशी को प्रवक्ता, कौशलेश प्रसाद पांडेय को मीडिया प्रभारी तथा दीपू गुप्ता को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा संगठन मंत्री राजकुमार, प्रचार मंत्री अवधेश कुमार साहू सहित कई व्यापारियों को उपाध्यक्ष एवं मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। नवगठित टीम ने व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विजय सेंगर, अभिषेक रायजादा, अंगद सिंह चंदेल, नईम अहमद, जसवंत गिहार, अजय मौर्य, जीतू हयारण, आशीष शरण, मिन्टू सोनी, अनिल अग्निहोत्री, हिमांशु दीक्षित समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

चोरों के गैंग का खुलासा, बंद मकानों में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

– राधानगर-खागा की चर्चित चोरी की घटनाओं का खुलासा – लाखों के जेवर, नगदी, बाइक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *