Breaking News

अतिक्रमण, जाम व ठप बैठकों पर व्यापार मंडल का फूटा गुस्सा

– डीएम को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के निराकरण की उठाई मांग
– कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने के लिए खड़े व्यापारी।
फतेहपुर। शहर में लगातार बढ़ती अव्यवस्थाओं, बदहाल यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, जाम और व्यापारियों की अनदेखी को लेकर सोमवार को व्यापारियों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए और व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी की अगुवई में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि व्यापार बन्धु की बैठकें नियमित रूप से आयोजित नहीं हो रही हैं, जिसके चलते व्यापारी वर्ग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। शहर के मध्य स्थित बस स्टॉप की अव्यवस्था को लेकर भी व्यापारियों ने प्रशासन को घेरा। उनका कहना था कि बसों का संचालन बस स्टैंड के अंदर से कराया जाए, ताकि मुख्य सड़कों पर लगने वाले जाम और अव्यवस्था से लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। व्यापार मंडल ने प्रशासनिक बैठकों को व्यवस्थित बनाए जाने की भी मांग की। व्यापारियों का कहना था कि किसी भी बैठक में प्रत्येक संगठन से केवल पांच पदाधिकारी अथवा प्रतिनिधियों को ही शामिल होने की अनुमति दी जाए, ताकि अनावश्यक भीड़ न जुटे और बैठकें व्यवस्थित एवं उद्देश्यपूर्ण ढंग से संचालित हो सकें। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी वर्ग आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद कुमार गुप्त, संजय गुप्ता, मो. आसिफ एडवोकेट, रज्जन गुप्ता, विनोद सिंह चंदेल, धीरज बाल्मीकि, ब्रजेंद्र यादव, संजय सिंह जौहरी, मोनू गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, दीपू सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

वन महोत्सव: मिर्जापुर भिटारी में हुआ पौधरोपण

– पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प – पौधरोपण करते समाजसेवी संतोष तिवारी। फतेहपुर। देशव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *