Breaking News

स्कूल चलो अभियान को लेकर व्यापक कराएं प्रचार-प्रसार: डीएम

– सभी पैरामीटरों से संतृप्त किए जाएं परिषदीय विद्यालय
– स्मार्ट क्लास, टीएलएम किट का प्रयोग शत प्रतिशत कराना करें सुनिश्चित
– बैठक में भाग लेते डीएम रविन्द्र सिंह व अन्य।
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा गठित टास्क फोर्स के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प व अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि परिषदीय विद्यालयों में जिन पैरामीटरों का कार्य शेष है उसको जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए सभी पैरामीटरों से संतृप्त किया जाये। शासन की मंशा के अनुरूप 100 छात्र-छात्राओं में एक शौचालय का मानक है उसके अनुरूप शौचालय निर्माण की अद्यतन स्थिति से अवगत कराएं। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि फर्नीचर व टाईलीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्मार्ट क्लास, टीएलएम किट का प्रयोग शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित किया जाये। सीएमओ को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में आरबीएसके टीम के सत्र नहीं हुए है 31 मार्च तक कैंप लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में अपार आईडी में 80 प्रतिशत से कम है, संबंधित खंड विकास अधिकारी को चेतावनी जारी करते हुए शत प्रतिशत अपार आईडी बनवाना सुनिश्चित करे। बीएसए से कहा कि वर्ष 2026-27 के स्कूल चलो अभियान का सफल संचालन कराने के लिए संबंधित प्रशिक्षण व बैठक अवश्य करा लें। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराएं। ताकि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूट न पाए। जिन जर्जर परिषदीय विद्यालय की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है उसका जल्द से जल्द ध्वस्तीकरण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीसी मनरेगा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *