Breaking News

जल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

न्यूज़ वाणी
फतेहपुर: जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यरत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई द्वारा जनपद के विकास खण्ड भिटौरा की ग्राम पंचायत सरैला एवं विकास खण्ड तेलियानी की ग्राम पंचायत हाजीपुर गंग में जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं शुद्ध पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में जिला समन्वयक राजमुनि यादव ने ग्रामीणों को जल जनित बीमारियों, ग्रे वाटर प्रबंधन, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जल संचयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ जल का उपयोग और जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आईएसए कोऑर्डिनेटर शिवबहादुर सिंह चन्देल ने कहा कि जल जीवन मिशन माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जल संचयन के तरीकों को अपनाएं, ताकि भविष्य में जल संकट से बचा जा सके। सीबीटी स्वाति अवस्थी ने दूषित पानी से होने वाली बीमारियों, शुद्ध पेयजल के महत्व और उसके सही उपयोग के बारे में जानकारी दी। वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर मो. सऊद सिद्दीकी ने बताया कि सरकार द्वारा हर घर नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना तेजी से संचालित की जा रही है और जल्द ही सभी घरों तक इसका लाभ पहुंचेगा। कार्यक्रम में जीआईएस एक्सपर्ट जितेन्द्र यादव, वाटर एड इंडिया से दयाली प्रसाद, पंप ऑपरेटर जय शंकर सहित ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *