– मेधावी छात्रा को शील्ड देकर सम्मानित करते अतिथि।
फतेहपुर। नगर के प्रतिष्ठित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हो गए। इंग्लिश मीडियम में कक्षा 6 में आराध्या राज, नौ में अथर्व सिंह, ग्यारह में सृष्टि गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी गई। कड़ी मेहनत और अटूट लगन ने यह सिद्ध कर दिया है कि संकल्प और परिश्रम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कल्प राज सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, अध्यक्ष हरेश प्रताप सिंह, प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, नवीन प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह, जगदीश सिंह एवं समस्त आचार्य की उपस्थिति रही।

News Wani