फसल की सिंचाई के लिए किसानों ने डीएम से नहर चालू कराने की मांग की

 

बांदा। नहर बंद होने से फसले बर्बाद हो रही किसानों भारी आक्रोश जताते हुए जिलाधिकारी से नहर चालू कराने की मांग की ।
बतला दें कि पूरा मामला जिला कलेक्ट्रेट परिसर कार्यालय बांदा से प्रकाश में आया है जहां पैलानी क्षेत्र के अलोना गांव के परेशान किसानों ने जिलाधिकारी जे0 रीभा को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि – फसलों की सिंचाई के लिए पानी की भारी किल्लत है । ग्राम प्रधान के साथ किसानों ने नहर बंद होने पर जिलाधिकारी बाँदा कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत पत्र देकर बताया कि ग्राम अलोना में फसलों की सिंचाई के लिए नहर एक महत्वपूर्ण साधन है । किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग लघु डाल नहर विभाग की लापरवाही से नहर बंद हो जाने व ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से फसलों के बर्बाद होने का खतरा उत्पन्न हो गया है । जिस कारण किसान भुखमरी के कगार में पहुंच जाएगा । मांग है कि नहर को जल्द से जल्द चालू किया जाये जिससे किसानों को समय पर पानी मिल सके । इस मौके पर सुमित कुमार ग्राम प्रधान , धर्मवीर सिंह, सौखीलाल , अर्जुन सिंह,अंगद सिंह,पवन सिंह, शिवमंगल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *