Breaking News

फतेहपुर पुलिस ने सितंबर की रैंकिंग में बनाई मजबूत पहचान, प्रयागराज परिक्षेत्र में दूसरा स्थान

फतेहपुर। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा के लिए जारी की जाने वाली दर्पण डैशबोर्ड रैंकिंग में फतेहपुर पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीते माह सितंबर में किए गए कार्यों के आधार पर जारी रैंकिंग में जिले को प्रयागराज परिक्षेत्र में दूसरा स्थान और प्रदेश स्तर पर 12वां स्थान प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से प्रत्येक माह के अंत में दर्पण डैशबोर्ड के माध्यम से पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाती है। इसमें 50 विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाता है। रैंकिंग में सीसीटीएनएस, डायल-112, महिला अपराध, एससी/एसटी अपराध, आईजीआरएस, विवेचना और गिरफ्तारी सहित पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़ी विभिन्न श्रेणियों को शामिल किया जाता है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि सितंबर माह की दर्पण डैशबोर्ड रैंकिंग में फतेहपुर पुलिस ने प्रदेश स्तर पर बेहतर स्थान हासिल किया है।
इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। अधिकारियों ने इसे जिला पुलिस के सामूहिक प्रयासों, बेहतर कार्यप्रणाली और जनता की शिकायतों के प्रति तत्परता का परिणाम बताया है।
पुलिस विभाग का कहना है कि भविष्य में भी पुलिसिंग की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के पहाड़पुर गांव में विशाल अजगर मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

खागा, फतेहपुर। किशुनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शनिवार को धान के खेत में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *