Breaking News

फतेहपुर में मां-बेटे के रिश्ते को किया शर्मसार, हमले में 65 वर्षीय महिला की मौत

फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में शनिवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। नशे की हालत में छोटे बेटे ने कथित तौर पर अपनी वृद्ध मां के सिर पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण मां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, दिलावलपुर गांव निवासी सावित्री देवी (65), पत्नी स्वर्गीय शिवचरण पटेल, अपने बेटों के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि शनिवार को उनके छोटे बेटे राजू पटेल ने कथित तौर पर नशे की हालत में किसी बात को लेकर मां से विवाद किया। विवाद बढ़ने पर उसने ईंट-पत्थर से उनके सिर पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सावित्री देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मां की हत्या की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। जिस बेटे को मां ने बचपन से पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी पर मां की हत्या का आरोप लगने से ग्रामीण स्तब्ध रह गए।
घटना की सूचना पर बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। सीओ बिंदकी प्रयांक जैन भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए जांच-पड़ताल की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी राजू पटेल की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के पहाड़पुर गांव में विशाल अजगर मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

खागा, फतेहपुर। किशुनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शनिवार को धान के खेत में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *