Breaking News

फतेहपुर में बिजली बिल सुधार के लिए लगा कैंप, उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तैयार हुई रिपोर्ट

गाजीपुर, फतेहपुर। विद्युत विभाग की ओर से बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने और राजस्व वसूली के उद्देश्य से 33/11 केवी उपकेंद्र धतौली के अंतर्गत देवगांव में कैंप लगाया गया। शनिवार को आयोजित कैंप में उपभोक्ताओं से बिजली का बकाया बिल जमा कराया गया। वहीं, जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में गड़बड़ी पाई गई, उनके बिलों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की गई और संशोधन के लिए उपखंड अधिकारी को भेजी गई, ताकि बिल सही होने के बाद उपभोक्ता आसानी से अपना बकाया जमा कर सकें।
अवर अभियंता धीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में आयोजित कैंप के दौरान बिजली कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और बिलों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की। गलत बिलों के संबंध में रिपोर्ट भेजे जाने से उपभोक्ताओं को संशोधित बिल के आधार पर भुगतान करने में सुविधा मिलेगी।
विभागीय टीम ने बकाया बिल जमा कराने के साथ ही उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिवभवन तिवारी, शिवम मीटर रीडर, बहादुर, शिवम पटेल, अमित पटेल, मौजी लाल, राधे मीटर रीडर और प्रदीप सहित विद्युत विभाग की टीम मौजूद रही।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के पहाड़पुर गांव में विशाल अजगर मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

खागा, फतेहपुर। किशुनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शनिवार को धान के खेत में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *