Breaking News

म्यांमार-थाईलैंड में भीषण भूकंप: बैंकॉक में जोरदार झटके, इमारतें गिरीं, दहशत में भागे लोग!

 

म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था और इसका केंद्र मांडले शहर के पास स्थित था। भूकंप के झटकों का असर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तक महसूस हुआ। यहां एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया।

वहीं, सैकड़ों लोग घबराकर इमारतों से बाहर निकल आए। इस भूकंप से म्यांमार में हुए नुकसान को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। म्यांमार में एतिहासिक शाही महल मांडले पैलेस के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, सागाइंग क्षेत्र के सागाइंग टाउनशिप में एक पुल भूकंप में पूरी तरह नष्ट हो गया। राजधानी नेपीता के अलावा क्यौकसे, प्यिन ऊ ल्विन और श्वेबो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इन शहरों की आबादी 50 हजार से ज्यादा है।

About NW-Editor

Check Also

ट्रम्प का बड़ा दावा: हमास-इजराइल शांति समझौते पर सहमति, हथियार छोड़ेगा हमास; गाजा से चरणबद्ध हटेगी इजराइली सेना

वॉशिंगटन/गाजा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि हमास और इजराइल के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *