Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 34;

पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री ने स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

– 51 निराश्रित महिला व पुरूषों को वितरित किए कंबल
कार्यक्रम में मंचासीन पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।
फतेहपुर। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी इंटर कॉलेज चैफेरवा में बुधवार को सांसद निधि से निर्मित कक्षा एवं स्मार्ट क्लास का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फीता काटकर किया। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री के विद्यालय प्रांगण पहुंचने पर प्रबंधक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमारी लोधी ने अंग वस्त्र, मोमेंटो देकर एवं माला पहनकर स्वागत किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने निराश्रित 51 महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल भी वितरित किए। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री उदय लोधी, लोधी राजपूत कल्याण महासभा के अध्यक्ष रामनरेश लोधी, रघुवीर सिंह लोधी, प्रधान अनिल पाल, नीरज निषाद, कमलेश लोधी, राम प्रताप सिंह यादव, लाल सिंह यादव, मेघा लाल प्रजापति, विष्णु दयाल प्रजापति, कमलेश लोधी, पंकज राजपूत, बलराम लोधी, भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, इंजेक्शन को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

फतेहपुर। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान 60 वर्षीय वृद्ध महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *